सारंगढ़-बिलाईगढ़
सारंगढ़-भटगांव, 7 जनवरी। कृषक कल्याण संघ के पदाधिकारी एवं, नेशनल एंटी करप्शन कंट्रोल क्राइम एंड ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल वर्मा और कृषक कल्याण संघ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ संगठन मंत्री रिटायरमेंट रेंजर संतराम मिरी और रामकुमार साहू पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत गोरबा, विक्रांत साहू जिपं सभापति बलौदाबाजार द्वारा रामपुर, भडोरा, रमतला, बिलाईगढ़ धान खरीदी केंद्र का जायजा लेने पहुँचे।
किसान भोला वर्मा ने बताया कि हम लोग घर से 41 किलो 500 ग्राम धान तौल कर, धान खरीदी केंद्र मे समर्थन मूल्य मे बेचने के लिए लाये थे, जब खरीदी केंद्र में तौल किया तो 40 किलो वजन आया, वहीं यदि कोई किसान घर से एक कट्टी मे 40 किलो तौल कर लाता हैं, तो बराबर 40 किलो वजन नहीं आता हैं, शिकायत के आधार पर रामगोपाल और अनेक खरीदी केंद्रों में जाकर जांच किया तो वास्तव में पता चला की धान खरीदी केंद्र में लगे हमाल तौल तो कर रहे थे पर धान बोरी सिलाई नहीं कर रहे थे, किसान से खरीदी कर रखे धान बोरी पुन:तौल कराया गया तो प्रत्येक बोरी में एक किलो अधिक धान मिले।


