सारंगढ़-बिलाईगढ़
सारंगढ़, 28 नवंबर। कलार (जायसवाल) समाज सारंगढ़ द्वारा सहस्त्रबाहु जयंती बड़े धूमधाम से मनाया गया। सहस्त्रबाहु जयंती में रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम विजेता दिव्या को 1100 द्वितीय बनिता (नेहा) 700 तृतीय बरखा 500 परिक्षेत्र अध्यक्ष चंद्रमणि द्वारा एवं अन्य सभी 18 प्रतियोगियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदेशाध्यक्ष विजय जायसवाल द्वारा दो-दो सौ जिलाध्यक्ष राधे जायसवाल एवं परिक्षेत्र अध्यक्ष चंद्रमणि जायसवाल द्वारा सौ सौ रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। एंजल स्पोर्ट्स अविनाश जायसवाल द्वारा मेमेंटो, प्रतीक चिन्ह और मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विजय जायसवाल, राधे जायसवाल, चंद्रमणि जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, मनोज, मकरम, मुन्ना, निराकार, सुभाष, अविनाश, शिवदयाल, ओम प्रकाश, जगन्नाथ, दीपक, हरीश, विवेक, उषा इजारदार, निर्मला जायसवाल सहित समाज के सैकड़ों भाई बहन उपस्थित रहे कार्यक्रम को विजय जायसवाल, राधे जायसवाल, चंद्रमणि जायसवाल, मनोज जायसवाल ने संबोधित किया।


