सारंगढ़-बिलाईगढ़
सारंगढ़, 27 नवंबर। सारंगढ़ जनपद पंचायत में भारतरत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा स्थल जनपद प्रांगण में आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर संविधान दिवस मनाया गया।
इसमें मुख्य रूप से संजू पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगढ़, विजय कुजूर करारोपण अधिकारी, कामता प्रसाद अम्बेडकर अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ, विमल कुमार अजगल्ले ब्लॉक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ, नन्द कुमार बंजारे प्रदेश संगठन मंत्री छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ, रामशरण भारद्वाज प्रदेश सचिव, गजेन्द्र चौहान, उमाशंकर अनंत, महँगुदास भारद्वाज जिला सचिव, चुनेंद्र लहरे जिला मीडिया प्रभारी, भूपेंद्र जांगड़े जिला सह सचिव, कलाराम जोल्हे,भूपेंद्र मनहर, पंचायत सचिव संघ से रोहित साहू, त्रिलोचन जायसवाल, जीतराम कुर्रे, शिवचरण भारती, चुलेश्वर प्रधान, नीलांबर पटेल, लालाराम मैत्री, बोधी लाल बरेठ, केशव भारद्वाज, सतनोहर जोल्हे, अरविंद अजय, लालकुमार जायसवाल, शंभूदास मानिकपुरी सचिव एवं गीता मनहर, उमा कुर्रे की उपस्थिति रही।


