सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा घोषणा पत्र के संकल्पों की दी जानकारी
06-Nov-2023 8:42 PM
भाजपा घोषणा पत्र के संकल्पों की दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 6 नवंबर। भाजपा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा भाजपा चुनाव कार्यालय केशरवानी भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। उक्त वार्ता में धनबाद के विधायक राज सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, महामंत्री अजय गोपाल, प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया, उपाध्यक्ष अमित तिवारी और जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी उपस्थित रहे।

 वार्ता के दौरान भाजपा के द्वारा घोषणा पत्र के संदर्भ में किये गए संकल्पों पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम भाजपा प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया ने पत्रकारों को विषयवस्तु की जानकारी दी। उसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने संकल्प पत्र के विषय में पत्रकारों को संबोधित किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा द्वारा जारी किये गए संकल्प पत्र के बारे में बात की तथा उन योजनाओं को विस्तार से समझाया। कृषक उन्नति योजना के तहत 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी 3100 रूपए में वहीं किसानों को एकमुश्त भुगतान की घोषणा भी की गई है तो वहीं हर पंचायत भवन में नगदी काउंटर लगाया जाएगा, उसके साथ ही साथ पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता भी भाजपा सरकार के द्वारा की जाएगी।

महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को 12000 की र्वािर्षक वित्तीय सहायता सरकार के द्वारा की जाएगी। एक लाख रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती भी की जावेगी, भर्ती में पारदर्शिता की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास के बारे में भी बड़ी घोषणा की गई है प्रदेश में लंबित 18 लाख पीएम आवास में नगद राशि का आबंटन किया जाएगा वहीं साथ में दो साल के भीतर हर घर निर्मल जल योजना के लिए भी भाजपा सरकार प्रतिबद्ध होगी।

 सुभाष जालान ने बताया कि तेुंदपत्ता संग्रहण दर 5500 मानक प्रति बोरा और 4500 के आसपास बोनस का प्रावधान तथा चरण पादुका जैसे योजनाओं को पुन: प्रारंभ किया जाएगा। दिन दयाल उपाध्याय कृषि मजदुर कल्याण योजना के तहत भुमिहीन खेतीहर मजदुर को दस हजार रूपए प्रतिवर्ष देने का प्रावधान भी किया गया है।


अन्य पोस्ट