सारंगढ़-बिलाईगढ़

भाजपा घोषणा पत्र के संकल्पों पर चर्चा
05-Nov-2023 10:10 PM
भाजपा घोषणा पत्र के संकल्पों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सारंगढ़, 5 नवंबर। प्रदेश भाजपा के निर्देशनुसार भाजपा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा भाजपा चुनाव कार्यालय केशरवानी भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

उक्त वार्ता में धनबाद के विधायक राज सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, महामंत्री अजय गोपाल, प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया, उपाध्यक्ष अमित तिवारी और जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी उपस्थित रहे।  वार्ता के दौरान भाजपा के द्वारा घोषणा पत्र के संदर्भ में किये गए संकल्पों पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम भाजपा प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया ने अपना उद्बोधन देकर पत्रकारों बंधुओं को विषयवस्तु की जानकारी प्रेषित की। उसके पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने पत्रकारों को संबोधित किया और संकल्प पत्र के विषय में पत्रकार भाईयों से संबोधन स्थापित किया।

भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा द्वारा जारी किये गए सकल्प पत्र के बारे में बात की तथा उन योजनाओं को विस्तार से समझाया। कृषक उन्नति योजना के तहत 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी 3100 रूपए में वहीं किसानों को एकमुश्त भुगतान की घोषणा भी की गई है, तो वहीं हर पंचायत भवन में नगदी काउंटर लगाया जाएगा, उसके साथ ही साथ पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता भी भाजपा सरकार के द्वारा की जाएगी।

सबसे बड़ी बात जो घोषणा पत्र में है यह कि वर्ष 2016-17 और 17-18 खरीफ फसल धान का बकाया बोनस भी किसानों को मिलेगा। जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने इस घोषणा पत्र को प्रदेशवासियों के लिए शानदार घोषणा पत्र निरूपित किया।


अन्य पोस्ट