सारंगढ़-बिलाईगढ़

नाम निर्देशन पत्र 30 तक होंगे जमा
21-Oct-2023 8:29 PM
नाम निर्देशन पत्र 30 तक होंगे जमा

सारंगढ़-सरसींवा, 21 अक्टूबर। विधानसभा आम निर्वाचन 2023 अंतर्गत 21 अक्टूबर अधिसूचना का प्रकाशन तिथि है। विधानसभा क्षेत्र 17-सारंगढ़ के लिए कक्ष कलेक्टर न्यायालय जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जाएगा।

इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 43-बिलाईगढ़ के लिए कक्ष न्यायालय अपर कलेक्टर जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जाएगा।

निर्धारित तिथि अनुसार नाम निर्देशन 21 अक्टूबर  शनिवार को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। 22 अक्टूबर शनिवार को अवकाश है। 23 अक्टूबर सोमवार को नाम निर्देशन पत्र प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। 24 अक्टूबर  मंगलवार को विजयादशमी-दशहरा के दिन अवकाश है। 25, 26 और 27 अक्टूबर  को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। 28-29 अक्टूबर शनिवार-रविवार को अवकाश है। 30 अक्टूबर  सोमवार को नाम निर्देशन पत्र प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। 31 अक्टूबर  मंगलवार को प्रात: 11 बजे से संवीक्षा किया जाएगा। नाम वापसी 02 नवंबर गुरूवार को अपरान्ह 3 बजे तक किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण में मतदान की तिथि 17 नवंबर  शुक्रवार को और मतगणना 03 दिसंबर  रविवार को निर्धारित है।


अन्य पोस्ट