राजनांदगांव

पारा लुढक़ने के साथ ठंड की जोरदार वापसी
02-Jan-2025 2:45 PM
पारा लुढक़ने के साथ ठंड  की जोरदार वापसी

दिन में चल रही शीतलहर, कांप रहा वनांचल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 2 जनवरी। नए साल के आगाज के साथ ठंड की भी जोरदार वापसी हुई है। पारा लुढक़ने के साथ ही ठंड से शहरी और दूरस्थ इलाको के कस्बों में दिन और रात का तापमान लगातार गिर रहा है। ठंड के व्यापक असर से वनांचल कांप रहे है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से दिन में शीतलहर चल रही है। ठंडी हवाओं बीते तीन दिनों के भीतर 6 डिग्री सेल्सियस में गिरावट हुई है।

शहर की तुलना में जिलें के पठारी भाग में ठंड के साथ कोहरा भी नजर आ रहा है। वनांचल में ठंड से कंपकपी बढ़ गई है। बढ़ते ठंड से मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह धूप खिलने के बाद ही ठंडी हवाओं से राहत है। दोपहर तक कुछ घंटो के लिए सूर्य के तेवर दिखाई पड़ रहा है। अपरान्ह 4 बजे के बाद ठंडी बढऩे लगी है। ठंड की वजह से लोगों की दैनिक क्रियाकलाप भी प्रभावित हुई है। अच्छी ठंड का इंतजार कर रहे लोग सुकून महसूस कर रह है। इस साल उम्मीद के अनुसार ठंड गायब रही है। दिसंबर के पहले सप्ताह में कुछ दिन ही ठंड ने अपना पैर जमाया लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से दूसरा पखवाड़ गर्म वातावरण की भेंट चढ़ गया। मौसम विभाग ने इस साल कडकडाती ठंड पडऩे की घोषणा की थी। चार महीने वाली सर्द मौसम गर्मी के आगोश में रही। जनवरी के दूसरे सप्ताह यानी 14 तारीख के बाद सूर्य उत्तरायण की ओर बढ़ेगा। ऐसे में मौसम भ गर्म होने लगेगा। नए  साल के शुरूआत ठंडी हवाओं से होने से लोगों को सर्दीले मौसम ने उत्साहित रखा। आने वाले दिनों में ठंड में और इजाफा होगा। इस बीच जिले के वन आच्छादित इलाको में दिन में भी ठंड ने पैर पसार रखा है।

बताया जाता है कि ठंड की वजह से वनांचल की जिंदगी सिमट गई है। लोगों खेती के कामकाज के लिए देर सुबह घर से निकल रहे है। वहीं शाम ढलने से पहले घरों में दुबक भी रहे है। शाम के बाद सडक़ों में सन्नाटा दिखाई दे रहा है। ठंड से निजात पाने के लिए जंगलों के बांशिदें अलाव का सहारा ले रहे है। पठारी इलाकों में कड़ाके  की सर्दी से लोगों की दिनचर्या पर प्रतिकूल असर पड़ा है।


अन्य पोस्ट