राजनांदगांव

रामायण मंडली स्पर्धा, निगम आयुक्त नोडल अधिकारी नियुक्त
01-Dec-2022 4:19 PM
रामायण मंडली स्पर्धा, निगम आयुक्त नोडल अधिकारी नियुक्त

राजनांदगांव, 1 दिसंबर। कलेक्टर डोमन सिंह ने रामायण मंडली प्रतियोगिता के लिए आवश्यक निर्देश दिए। वहीं प्रतियोगिता के लिए नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने नगरीय क्षेत्र, पंचायत स्तर, जोन स्तर, खंड स्तर एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले रामायण मंडली प्रतियोगिता के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजन के लिए आयुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगांव डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। 
उप संचालक पंचायत डीके कौशिक को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा शिक्षा मिशन सतीश व्यौहारे को सहायक नोडल अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव तनुजा मांझी को नोडल अधिकारी जनपद क्षेत्र राजनांदगांव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव अनिल ठाकुर को सहायक नोडल अधिकारी जनपद क्षेत्र राजनांदगांव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव नवीन कुमार को नोडल अधिकारी जनपद क्षेत्र डोंगरगांव, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगांव दुष्यंत साहू को सहायक नोडल अधिकारी जनपद क्षेत्र डोंगरगांव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया सुरेन्द्र ओझा को नोडल अधिकारी जनपद क्षेत्र छुरिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुरिया भावना यदु को सहायक नोडल अधिकारी जनपद क्षेत्र छुरिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ दिव्या ठाकुर को नोडल अधिकारी जनपद क्षेत्र डोंगरगढ़, विकासखंड शिक्षा अधिकारी डोंगरगढ़ प्रशंत चितवरकर को सहायक नोडल अधिकारी जनपद क्षेत्र डोंगरगढ़, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी कार्यालय उप संचालक पंचायत राजनांदगांव फूलचंद सिंह पटेल को नस्ती प्रस्तुतीकरण कार्य एवं सहायक ग्रेड 3 कार्यालय उप संचालक पंचायत राजनांदगांव लोकेश्वर सिन्हा को लिपिकीय कार्य का दायित्व सौंपा गया है।
जिले में रामायण मंडली प्रतियोगिता अंतर्गत 3 एवं 4 दिसंबर को ग्राम पंचायत स्तर पर, 10 एवं 11 दिसंबर को जोन स्तर पर, 14 एवं 15 जनवरी 2023 को जनपद पंचायत स्तर पर तथा 28 एवं 29 जनवरी 2023 को जिला स्तर पर रामायण मंडलियों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। संस्कृति विभाग द्वारा पंजीकृत मानस मंडलियों को 5 हजार रुपए सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में जूरी (चयन समिति) में सदस्य के रूप में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मानस विशेषज्ञ, वरिष्ठ कलाकार एवं संगीत शिक्षक को शामिल किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट