राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 जनवरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश शर्मा को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर संगठन सहित समूचे क्षेत्र में हर्ष, उत्साह है।
यह महत्वपूर्ण नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पाण्डेय, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर मधुसूदन यादव, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नीलू शर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष सचिन बघेल, उपाध्यक्ष भरत वर्मा, जिलाध्यक्ष कोमल राजपूत, वरिष्ठ नेता संतोष अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, रमेश पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की सहमति, विश्वास एवं मार्गदर्शन से संपन्न हुआ है।


