रायपुर

साय के घर रात्रि भोज में शामिल हुए पुरंदेश्वरी, शिवप्रकाश, और नबीन
18-Jul-2021 7:39 PM
साय के घर रात्रि भोज  में शामिल हुए पुरंदेश्वरी, शिवप्रकाश, और नबीन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जुलाई। प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, और राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश शनिवार को दिग्गज आदिवासी नेता नंदकुमार साय के निवास पर रात्रि भोज में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी गतिविधियों पर सामान्य चर्चा हुई।

प्रदेश प्रभारी सुश्री पुरंदेश्वरी के साथ शिवप्रकाश, और प्रभारी सचिव नितिन नबीन भी श्री साय के जेल रोड स्थित निवास पर भोज के लिए पहुंचे। इस दौरान साय के करीबी लोग ही मौजूद थे। तीनों का श्री साय, और अन्य लोगों ने स्वागत किया।

सूत्र बताते हैं कि भोज के बाद श्री साय, और तीनों बड़े नेताओं की पार्टी गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान श्री साय ने आदिवासी इलाकों में पार्टी के घटते जनाधार की तरफ तीनों का ध्यान आकृष्ट कराया। हालांकि श्री साय ने ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा में कहा कि पार्टी गतिविधियों पर किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हुई। काफी समय से मुलाकात नहीं हुई थी। इसलिए तीनों प्रमुख नेताओं ने रात्रि भोज पर आमंत्रित किया था।


अन्य पोस्ट