रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 नवंबर। पटवारी संघ द्वारा जारी अनिश्चितकालीन आंदोलन के समापन के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा स्वयं पहल कर आंदोलन समाप्ति करने व आश्वासन देने का निर्णय विलंब से लिया गया सही निर्णय है। आम आदमी पार्टी नेता विजय कुमार झा ने कहा है कि अब किसानों के अतिवृष्टि से हुए धान के फसल की क्षतिपूर्ति तत्काल देने का समय आ गया है। प्रदेश के अन्नदाता पिछले वर्ष भी धान कटाई के समय पानी गिरने और अभी इस वर्ष दो बार अतिवृष्टि होने से धान की फसल को व्यापक क्षति हुई है। श्री झा ने कहा है कि अब तत्काल जो किसान फसल बीमा कराए हैं उन्हें तत्काल पटवारियों का दिल जीत कर उनके खिलाफ की गई दमनात्मक कारयवही को वापस लेकर तत्काल खेतों में सर्वे करा कर किसानों को बीमा राशि का भुगतान किया जाए।
आम आदमी पार्टी के नेता देवलाल नरेटी, सूरज उपाध्याय, मिहिर कुर्मी, जयदीप खनूजा, नंदन कुमार सिंह,अभिषेक मिश्रा, प्रियंका शुक्ला, जसवीर सिंह, तेजेंद्र तोड़ेकर, अजीम खान, इमरान खान, नरेंद्र ठाकुर ने भी सीएम से इस मामले में हस्ताक्षेप करने की मांग की है।