रायपुर

अकवान का छत्तीसगढ़ पर असर खत्म, बढ़ेगी ठंड, पारा 4 डिग्री तक गिरेगा
23-Nov-2026 7:36 PM
अकवान का छत्तीसगढ़ पर असर खत्म, बढ़ेगी ठंड, पारा 4 डिग्री तक गिरेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 नवंबर। तूफान अकवान का छत्तीसगढ़ पर असर खत्म होते ही मौसम में उलटफेर होने लगा है। हालांकि सोमवार  को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश को लेकर किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया

गया है।

वहीं कल से प्रदेश में मौसम का बदलाव तेज होगा और रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में करीब 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

राजधानी  और आसपास के इलाकों में सोमवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक रायपुर में  सुबह हल्का कोहरा और शाम के समय ठंड का असर महसूस हो सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना निम्न दबाव का क्षेत्र 22 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तक सक्रिय रहा।

इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसी मौसम प्रणाली के प्रभाव से प्रदेश में बादल छाने और बारिश होने की गतिविधियां जारी हैं। अगले दो दिनों में बारिश कमजोर पडऩे के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने और ठंड बढऩे की संभावना है।


अन्य पोस्ट