रायपुर

चाकू मारने वाले दो ने गिरफ्तारी के बाद घायल को दी धमकी
23-Nov-2026 7:33 PM
चाकू मारने वाले दो ने गिरफ्तारी के बाद घायल को दी धमकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 नवंबर। आजाद चौक इलाके में विजय जेठानी  के साथ मारपीट, चाकू मारने वाले दो आरोपियों अतुल तलमेल और गोलू रगड़े को गिरफ्तार किया है।  इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद विजय को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी सामने आया है। धमकी से जुड़ी ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। मिली जानकारी के अनुसार, विजय जेठानी नामक युवक को रोककर उसके साथ मारपीट की गई थी। इस दौरान धारदार हथियार से उसकी जांघ पर वार किया गया। घटना के बाद मामले में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई और एफआईआर की कार्रवाई की गई। इस मामले में अतुल तलमेल और गोलू रगड़े का नाम सामने आया।  एफआईआर  के बाद पीडि़त विजय जेठानी को कथित तौर पर फोन पर धमकी दी गई। आरोप है कि गोलू रगड़े के चाचा उमेश रगड़े ने पीडि़त को फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी। फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो भी सामने आया। उमेश, कांग्रेस के एसटी एससी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय संयोजक है। उस पर कार्रवाई न करने का आरोप है। पुलिस जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट