रायपुर
जन संघर्ष मोर्चा का कल सम्मेलन
23-Nov-2026 7:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 नवंबर। जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ कल 24 नवंबर को रायपुर में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर कन्वेंशन आयोजित कर रहा है। इसमें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को वापस लेने, सभी पात्र नागरिकों का मतदान अधिकार सुनिश्चित करने, छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून 2026 को वापस लेने और राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का विरोध किया जाएगा।
कार्यक्रम मंगलवार को दोपहर 2 बजे राजातालाब स्थित कम्युनिटी सेंटर में होगा। मोर्चा के संयोजक मंडल ने प्रदेश के प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष संगठनों के साथ आम नागरिकों से भी इसमें शामिल होने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे