रायपुर
रायपुर, 4 जुलाई। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल का 68वां मण्डल सम्मिलन को अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल कुलदीप सिंग जुनेजा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
मण्डल सम्मिलन में अपर मुख्य सचिव आवास एवं पर्यावरण सुब्रत साहू अपर सचिव वित्त, सतीश पाण्डेय, आयुक्त सह-संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश जयप्रकाश मोर्या, प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भटपहरी, क्षेत्रीय प्रमुख हडक़ो बी. सेल्वसुदरम, तथा आयुक्त व सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल डॉ. अय्याज तांबोली उपस्थित रहे।
श्री जुनेजा ने बताया कि मण्डल की लम्बे समय से रिक्त चिन्हांकित आवासीय-व्यावसायिक संपत्तियों को वर्तमान मूल्य में कमी करते हुए बेस रेट पर विशेष भाड़ाक्रय योजना पर आबंटन का निर्णय लिया गया है। हितग्राहियों को यह भी सुविधा दी गई है कि मात्र 35: राशि जमा करने पर भवन प्राप्त हो जायेगा, शेष 65: राशि 05,10 और 12 वर्षों की किश्त में देय होगी।
इस योजनाओं में यदि हितग्राहियों द्वारा भवन आबंटन के तीन माह के भीतर संपूर्ण राशि जमा करने पर भवन के मूल्य में 10: व 6 माह के भीतर जमा करने पर 05: की विशेष छूट दी जायेगी।
उक्त प्रस्ताव केबिनेट में स्वीकृति पश्चात लागू होगा।
श्री जुनेजा ने बताया कि मण्डल के पूर्व नियमानुसार आवासीय योजना पूर्ण होने पर रिक्त आवासीय/व्यावसायिक भवनों के विक्रय मूल्य में 10: राशि जोडऩे का प्रावधान था। मण्डल सम्मिलन में रिक्त भवनों के मूल्य निर्धारण में 10: राशि जोडऩे की आवष्यकता को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।
श्री जुनेजा ने बताया कि कोरोना महामारी काल को देखते हुए माह अपै्रल एवं मई 2021 में देय किश्त को शून्य घोषित करने का निर्णय लिया गया है। इस अवधि में देय किश्त जमा नहीं किए जाने की स्थिति मेें भी हितग्राहियों को किसी प्रकार की लंबित अवधि का ब्याज देय नहीं होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न शहरों/कालोनियों में रिक्त भवनों के मूल्य में भी छूट देने की निर्णय मण्डल सम्मिलन में लिया गया है।
विशेष भाड़ाक्रय योजना एवं सामान्य भाड़ाक्रय योजना में विधवा, शासकीय कर्मचारी निगम/मण्डल के कर्मचारी, शासकीय/अद्र्धशासकीय विभागों के संविदा कर्मचारी, सैनिक/भूतपूर्व सैनिक तथा स्वास्थ्य कर्मी आदि को अंतिम किष्त के भुगतान के समय कुल देय ब्याज राषि में 10: छूट की जाएगी ।