रायपुर
आरडीए अध्यक्ष धुप्पड़ ने सीएम कोष में कोरोना पीडि़तों की मदद के लिए 10 लाख दिए
21-Jun-2021 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जून। रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके निवास कार्यालय में प्राधिकरण की ओर से मुख्यमंत्री राहत ककोष हेतु 10 लाख रूपए का चेक भेंट किया। इस अवसर पर आरडीए के सीईओ डॉ. अय्याज तांबोली भी उपस्थित थे।
कोराना संक्रमण के संकट काल हेतु रायपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों व्दारा दो दिन के वेतन सहित प्राधिकरण व्दारा दी गई राशि को मिला कर कुल 10 लाख रूपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे