रायपुर

ध्रुव पेंशनर एसोसिएशन के नए जिलाध्यक्ष
23-Nov-2026 7:24 PM
ध्रुव पेंशनर एसोसिएशन के नए जिलाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 नवंबर। वित्त विभाग से सहायक लेखा अधिकारी पद से सेवानिवृत विश्वनाथ ध्रुव को छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा रायपुर का नया अध्यक्ष  चुना गया ।

गौरव पथ में स्थित पेंशनर कर्मचारी भवन में निर्वाचन प्रक्रिया में उमेश मुदलियार निर्वाचन अधिकारी और पी आर राही पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित थे। श्री ध्रुव का कार्यकाल दो वर्ष का होगा । इस अवसर पर संगठन के संरक्षक विजय झा, विमल चंद कुंडू, बेणीराम गायकवाड, राजेंद्र उमाठे, लक्ष्मी नारायण शर्मा,  सी एल दुबे , एस एस देवांगन,  वाई आर सोनी, यशवंत राव भोसले, राजेंद्र शर्मा ,राकेश त्रिवेदी, पवन साहू ,पी आर साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट