रायपुर
मशीनरी मर्चेंट एसो. ने दिए 5 हजार मास्क
28-May-2021 6:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मई। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रायपुर पुलिस ने मास्कअप रायपुर नाम से मुहीम की शुरुआत की है। इसके तहत सार्वजानिक स्थानों पर जिनके पास मास्क नहीं है। उन्हें उपलब्ध कराया जायेगा।
रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा रायपुर पुलिस के मास्कअप रायपुर अभियान के लिए 5000 मास्क दिए गए। रायपुर पुलिस अधीक्षक अजय यादव, एडिशनल एसपी तारकेश्वर पटेल, लखन पाटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर,अजंने वैष्णव नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, विजय यादव गंज थाना प्रभारी से मुलाकत कर 5000 मास्क सौंपा।
इस दौरान रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, सचिव अनिल दुग्गड़, कोषाध्यक्ष पियूष जेठवा, वरिष्ठ मार्गदर्शक गोविंद अग्रवाल, उपाध्यक्ष हर्षुक पटेल उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे