रायपुर
रायपुर, 23 मई। सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा के द्वारा दुव्र्यवहार की घटना को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी गंभीरता से लेते हुए, प्रकरण पर तत्काल कार्यवाही कर कलेक्टर को बर्खास्त कर संवेदनशील मुख्यमंत्री होने का परिचय दिया है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी वरिष्ठ प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढिय़ा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा कलेक्टर के कृत्यों को दुव्र्यवहार बताते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें सूरजपुर कलेक्टर पद से हटा दिया है, साथ ही पीडि़त युवक एवं उनके परिजनों से स्वयं मुख्यमंत्री ने खेद व्यक्त कर सरलता, सहजता, विनम्रता की मिसाल दी है।
तिवारी ने कहां कि छत्तीसगढ़ शांत सरल सहज प्रदेश है कांग्रेस भूपेश बघेल की सरकार में किसी भी अधिकारियों की अमानवीय आचरण का कोई स्थान नहीं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति हमें इस तरह की हरकतों को इजाजत नहीं देती, अधिकारी समझ ले हम आप जनता के सेवक है सेवा कार्य करें, कढ़ाई वर्तमान कोरोना काल में जरूरी है मगर इस तरह से अमानवीय कृत्यों की छूट ना थी ना है और ना होगी।
उन्होंने कहा कि, पूर्ववर्ती 15 वर्षो की भाजपा रमन सरकार में जांजगीर चांपा के मुलमुला थाने में हिरासत में ग्राम नरियारा के अनुसूचित जाति के युवक सतीष कुमार नवरंगे की पुलिस द्वारा की गयी हत्या,भाठापारा के दलित युवक मनहर सतनामी के साथ किये गये अत्याचार जैसे अनेक उदाहरण है जिस पर बेलगाम अधिकारियों की अमानवीय हरकतों को बढ़ावा दिया गया।