रायपुर
सीएम ने दैनिक वेतनभोगियों-जरूरतमंदों की मदद के लिए दान की अपील की
13-Apr-2021 5:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अप्रैल। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दैनिक वेतनभोगियों और जरूरतमंदों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान की अपील की है। उन्होंने संकट की इस घड़ी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान देकर जरूरतमंदों की सहायता में सहभागी बनने कहा है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष का खाता नम्बर, आईएफएससी कोड और यूपीआई आईडी की जानकारी देते हुए कोष में राशि जमा करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री सहायता कोष में भारतीय स्टेट बैंक के खाता क्रमांक 30198873179, आईएफएससी कोड स्क्चढ्ढहृ0004286 और यूपीआई आईडी cgcmrelieffund@sbi के माध्यम से राशि जमा की जा सकती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे