रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 अप्रैल। भाजपा ने कोरोना के इलाज के लिए चिकित्सकीय सलाह देने हेल्प डेस्क प्रभारियों की घोषणा की गई है। ये चिकित्सक मरीजों को परामर्श देंगे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त किए हैं। इनमें डॉ. शैलेश खण्डेलवाल प्रभारी, डॉ. रवि राठी, डॉ. उपेन्द्र त्रिवेदी, डॉ. रामेश्वर ठाकुर एवं डॉ. मनोज ठाकुर को रायपुर शहर, डॉ. गुलाब टिकरिया, डॉ. सुरेश चन्द्राकर को रायपुर ग्रामीण और डॉ. तुलेश्वर वैष्णव, डॉ. तिलक राम वर्मा को बलौदाबाजार का प्रभारी बनाया गया है। डॉ. मनीष सिन्हा को गरियाबंद की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा डॉ. सुधीर भोई प्रभारी, डॉ. प्रकाश पटेल प्रभारी, डॉ. गजानंद अग्रवाल को महासमुंद, डॉ. गजेन्द्र साहू, डॉ. सुरेश कुंभकार को धमतरी का प्रभारी बनाया गया है। डॉ. अनुज खरे, डॉ. रतन तिवारी, डॉ. सुरेश शर्मा को भिलाई, डॉ. सुनील साहू, डॉ. प्रेमलाल साव, डॉ. आदर्श त्रिवेदी, डॉ. अजस गजेन्द्र को दुर्ग, डॉ. शिवेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. विनय परमार को बेमेतरा, डॉ. शिखर गुप्ता प्रभारी, डॉ. हरे कृष्ण गंजीर, डॉ. रोहित साहू को बालोद, डॉ. आयुष शर्मा, डॉ. के.एम.कतवानी को राजनांदगांव, डॉ. अतुल वर्मा, डॉ. प्रेमकांत मिश्रा को कवर्धा व डॉ. देवेन्द्र साहू, डॉ. जगमोहन जैन को कांकेर प्रभारी बनाया गया है।
डॉ. सपन चक्रवर्ती, डॉ. देवेश राठी को कोण्डागांव, डॉ. तनुज विश्वास को नारायणपुर, डॉ. श्रेयांश जैन, डॉ. विरेन्द्र राजपूत, डॉ. मनीष काले, डॉ. व्ही. एल.सोनी को बस्तर, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. निलेश पटेल को दंतेवाड़ा, डॉ. दशरथ राम नाग, डॉ. जितेन्द्र बघेल को सुकमा और डॉ. विनोद डडसेना, डॉ. सुदेश वर्मा, डॉ. निलय तिवारी, डॉ. रजनीश पाण्डेय को बिलासपुर को प्रभारी बनाया गया है।
डॉ. पवन सिंह, डॉ. नरेन्द्र पाण्डेय, डॉ. शिवप्रताप राय को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, डॉ. लेखू साहू, डॉ. नीरज निर्मलकर को मुंगेली, डॉ. संतोष मोदी, डॉ. धीरेन्द्र खुंटे को जांजगीर-चांपा, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. संजय वैष्णव, डॉ. शंकर ताम्रकार को कोरबा, डॉ. पवन अग्रवाल, डॉ. सुनील गुप्ता को रायगढ़ जिला का प्रभारी बनाया गया है।
डॉ. बी.एल.भगत, डॉ. विनय शर्मा को जशपुर, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. विवेक दुबे को सरगुजा, डॉ. सुशांत विश्वास, डॉ. एच.एन.चतुर्वेदी, डॉ. जितेन्द्र पासवान को सूरजपुर, डॉ. टहल साय पैकरा, डॉ. राकेश गुप्ता को बलरामपुर, डॉ. राजेश त्रिपाठी, डॉ. एम.आर.चौहान को कोरिया की जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी चिकित्सकों को कोरोना पीडि़त चिकित्सकों का उचित सलाह देने के लिए कहा है।