रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मार्च। कार्टून पत्रिका कार्टून वॉच ने अपने 26वें महामूर्ख सम्मेलन में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी को इस वर्ष के महामूर्ख का ताज प्रदान किया। इस मौके पर कार्टून वॉच के सम्पादक त्रयम्बक शर्मा ने कहा कि श्री त्रिवेदी हर विषम परिस्थिति में मुस्कुराते और ठहाके लगाते देखे गये हैं, राजनीति में आने वाले उतार चढ़ाव का असर उनके चेहरे पर जरा भी नहीं पड़ता। अत: उन्हें ऐसी करने योग्य मूर्खताएं करने के लिये वर्ष 2021 के महामूर्ख का ताज पहनाया गया है।
इस मौके पर शैलेष नितिन त्रिवेदी ने स्वीकार किया कि वे पहले से ही स्वयं को मूर्ख मानते थे और अब महामूर्ख का खिताब मिलने से उनको हार्दिक प्रसन्नता है। उन्होंने इस खिताब को प्राप्त करने के लिये स्वयं को भी बधाई दी। श्री त्रिवेदी को यह ताज कार्टूनिस्ट त्रयम्बक शर्मा, हरिभूमि और आईएनएच चैनल इस कार्यक्रम के सहयोगी थे।