रायपुर

बिना मास्क 618 लोग पकड़ाए 45 हजार जुर्माना, चेतावनी
25-Mar-2021 5:07 PM
बिना मास्क 618 लोग पकड़ाए 45 हजार जुर्माना, चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मार्च।
राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण बढऩे के साथ ही यहां बिना मास्क पहने घूमने वालों की जांच तगड़ी कर दी गई है। निगम टीम ने बीती शाम-रात तक 618 लोगों को बिना मास्क लगाए पकड़ा और उनसे 45 हजार रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि कोरोना संक्रमण से बचने मास्क जरूर लगाएं। 

बताया गया कि निगम जोन 1 टीम ने अपने क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर मास्क नहीं पहनने वालों की जांच की। इस दौरान 110 लोग पकड़े गए और उनसे 9 हजार 800 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। जोन 2 की टीम ने 81 लोगों पर 8 हजार 970 रूपये जुर्माना लगाया। जोन 3 ने 127 लोगों पर 8 हजार 570 रूपये, जोन 4 ने 26 लोगों पर 28 सौ रूपये, जोन 5 ने  67 लोगों पर 7 हजार 50 रूपये जुर्माना वसूला। जोन 6 की टीम ने 138 लोगों पर 10 हजार 550 रूपये जुर्माना किया। जोन 7 ने 25 लोगों पर 35 सौ रूपये, जोन 8 ने 44 लोगों पर 33 सौ रूपये जुर्माना लगाया।

इस प्रकार शहर में बिना मास्क पहने घूम रहे 618 लोगों से 45 हजार 40 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। निगम अफसरों का कहना है कि राजधानी रायपुर में कोरोना की दूसरी लहर शुरू हो गई है। ऐसे में यहां जांच कार्रवाई भी तगड़ी कर दी गई है। उनकी महिला टीम शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर कड़ाई के साथ जांच में लगी है। इस दौरान बिना मास्क पहने घूम रहे लोगों से दो सौ रुपये जुर्माना वसूल किया जा रहा है। उनकी यह कार्रवाई आगे भी चलती रहेगी। 
 


अन्य पोस्ट