रायपुर

मोहन साहू जिला सहकारी बैंक कर्मचारी अध्यक्ष निर्वाचित
22-Mar-2021 6:17 PM
मोहन साहू जिला सहकारी बैंक कर्मचारी अध्यक्ष निर्वाचित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 मार्च। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को हुआ। इसमें मोहन साहू अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। इस कड़ी में देवेन्द्र पाण्डेय को उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

जानकारी के अनुसार सचिव पद पर रणछोर ठाकुर, कोषाध्यक्ष पद पर अरूण सेन, संयुक्त सचिव संतोष घृतलहरे, मुकेश पटेल और विष्णु वर्मा संगठन मंत्री निर्वाचित घोषित हुए हैं।


अन्य पोस्ट