रायपुर

पंडरी बस स्टैंड का सर्वे-सीमांकन जल्द
22-Mar-2021 5:27 PM
 पंडरी बस स्टैंड का सर्वे-सीमांकन जल्द

महापौर, विधायक निरीक्षण पर पहुंचे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 मार्च।
राजधानी रायपुर के पंडरी नए बस स्टैंड की दुकानों  का सर्वे और खाली जमीन का सीमांकन जल्द ही कराया जाएगा। यह निर्देश महापौर एजाज ढेबर, विधायक कुलदीप जुनेजा ने निगम नए बस स्टैंड का निरीक्षण करते हुए निगम अफसरों को दिए हैं। 
महापौर श्री ढेबर व हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री जुनेजा ने निगम आयुक्त सौरभ कुमार एवं अन्य निगम अफसरों की उपस्थिति में आज पंडरी बस स्टैंड का निरीक्षण किया।
 इस दौरान उन्होंने पंडरी बस स्टैंड को जल्द ही मठपुरैना अंतरराज्यीय बस टर्मिनल में शिफ्ट करने पर चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि शिफ्टिंग के पहले पंडरी बस स्टैंड की सभी दुकानों का सर्वे करा लिया जाए। खाली जमीन का सीमांकन भी करें, ताकि यहां आगे  निगम आय का स्रोत बन सके। 
उन्होंने पंडरी बस स्टैंड को विकसित करने एक कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने निगम अफसरों से कहा है कि यह काम प्राथमिकता के साथ पूरी की जाए। कार्ययोजना बनने के बाद आगे निर्माण आदि को लेकर भी चर्चा की जाएगी। 
 


अन्य पोस्ट