रायपुर
40 विप्र महिलाओं का सम्मान कल
13-Mar-2021 5:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वल्र्ड ब्राम्हण फेडरेशन छत्तीसगढ़ द्वारा विभिन्न विधाओं में दक्ष, सशक्तिकरण की बुनियाद रखने वाली, राज्य की लगभग 40 विप्र महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। सम्मान कार्यक्रम 14 मार्च को दोपहर आशीर्वाद भवन, बैरनबाजार में आयोजित किया गया है।
प्रांताध्यक्ष अरविंद ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा ने बताया कि कार्यक्रम में गीत, संगीत एवं समूह नृत्य पेश किए जाएंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती किरणमयी नायक अध्यक्ष-महिला आयोग, विशेष अतिथि महेन्द्र छाबड़ा अध्यक्ष-अल्पसंख्यक आयोग, अरुण शुक्ला अध्यक्ष-कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, डॉ. आरती पाण्डेय विभागाध्यक्ष-ईएनटी सिम्स, बिलासपुर, श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे, श्रीमती सरिता दुबे पार्षद होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे