रायपुर

होटल में मारपीट, गिरफ्तारी नहीं
23-Feb-2021 5:28 PM
होटल में मारपीट, गिरफ्तारी नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 फरवरी। वीआईपी रोड स्थित ग्रैंड इम्पीरियल होटल में  बीती रात मारपीट हो गई। होटल परिसर में पहले से विवाद कर रहे कुछ युवकों ने भीतर एक कार्यक्रम से होकर बाहर निकले एक युवक की डंडे से पिटाई कर दी। तेलीबांधा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में लगी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस के मुताबिक सुंदर नगर का एक युवक सिद्धार्थ शुक्ला (21) बीती रात अपने एक साथी के साथ वीआईपी रोड स्थित होटल ग्रैंड इम्पीरियल में एक कार्यक्रम में पहुंचा था। इस दौरान मामूली बात पर यहां पहले से विवाद कर रहे कुछ युवकों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। युवक की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने बाबी जंघेल (25) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जांच जारी है।

पुलिस का कहना है कि होटल में कोहका भिलाई के अमन सोनी, हर्ष सोनी व उसके साथियों के बीच पहले से किसी बात पर विवाद चल रहा था। इस बीच शहर का सिद्धार्थ बाथरूम जाने के लिए निकला, तभी इन युवकों ने उसके साथ बेवजह विवाद करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इस मामले में फिलहाल जांच चल रही है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


अन्य पोस्ट