रायपुर
राम मंदिर के लिए सिंधी समाज ने दो सौ किलो चांदी के ईंट दिए
28-Jan-2021 5:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 जनवरी। विश्व सिंधु सेवा संगम द्वारा अयोध्या में राम जन्मभूमि अयोध्या जाकर 211 किलो चांदी की ईट राम जन्मभूमि के ट्रस्टी चम्पकलाल को सौंपी गई। शहर जिला भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में समाज के प्रमुख लोग अयोध्या गए थे। उन्होंने हनुमान गड़ी और राम जन्मभूमि स्थल पर पूजा अर्चना की।
सरयू नदी पर गंगा आरती की गई विश्व सिंधु सेवा संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू मनवानी छत्तीसगढ़ से भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ, अमित जीवन, राजा माखीजा, रमेश मिर्घानी, राजुभाई तारवानी, गौरव मंधानी, अनिल ज्योतसिंघनी, मोहन होतवानी एवं पूरे देश के अलग-अलग प्रदेश से सिंधी समाज के नेता गण उपस्थित थे ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे