रायपुर
दो महीने बाद 2-2000 हजार की वृद्धि
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 नवंबर। देवउठनी के साथ शादियों का सीजऩ भी शुरू हो गया है। जो दिसंबर अंत तक जारी रहेगा। इसे देखते हुए पूरे दो महीने बाद सोने और चांदी के भाव उछाल पर खुले। सोमवार सुबह सोना 2000 रुपए प्रति तोला एवं चांदी की 2000 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के साथ बिकवाली शुरू हुई।
बता दें कि बीते 21 सितंबर से भाव गिरने शुरू हुए थे। जो की 21 नवंबर तक जारी रहे। 21 सितंबर को सोना 157900 एवं चांदी 241 000 थी । आज 128000 प्रति 10 ग्राम सोना एवं 156000 प्रति किलोग्राम चांदी का भाव हो गया था। आज अभी तक सोना 1294 00 प्रति 10 ग्राम एवं चांदी 158000 प्रति किलोग्राम रहा।
वैसे पिछले 10 महीनों के दौरान भी लगातार इन धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। जनवरी 2026 में सोना लगभग 1,86,000 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो वर्तमान में घटकर 127000 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया है। यानी सोने की कीमत में 59000रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जो लगभग 32त्न है। इसी प्रकार चांदी जनवरी 2026 में लगभग ?4,20,000 प्रति किलोग्राम थी, जो वर्तमान में घटकर 154000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई है। इस प्रकार चांदी की कीमत में 266000 रुपए प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट आई है, जो लगभग 63 प्रतिशत है।रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने कहा कि कीमतों में आई इस भारी गिरावट के बाद सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे निवेशकों के लिए यह एक आकर्षक स्तर हो सकता है। जिन लोगों का नजरिया लंबी अवधि का है, उनके लिए मौजूदा भाव पर चरणबद्ध तरीके से खरीदारी करना एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है।निवेश का यह आकर्षण केवल वर्तमान कीमतों तक सीमित नहीं है, बल्कि लंबी अवधि में इनकी मांग, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में इनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल
घरेलू कमोडिटी बाजार एमसीएक्स पर सोना 2,299 रुपए यानी 1.89 प्रतिशत उछलकर 1,23,999 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं, चांदी 3,210 रुपए यानी 2.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,51,023 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार कोमेक्स पर सुबह सोना 2.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,606.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 2.69 प्रतिशत उछलकर 42.18 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले सप्ताह रूष्टङ्ग पर सोना 4.32त्न गिरकर 1,21,949 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी 0.78त्न की तेजी के साथ 1,48,900 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी।