रायपुर

दिवाकर अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज- मंत्री
23-Nov-2026 7:32 PM
दिवाकर अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज- मंत्री

रायपुर, 23 नवंबर। राजधानी के दिवाकर अस्पताल में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा होने के बाद प्रदेश सरकार ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।  स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मीडिया से चर्चा में  ने कहा कि नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त के मामले को सरकार गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि संबंधित अस्पताल का लाइसेंस कैंसल किया जाएगा। इसके साथ ही इस प्रकरण में शामिल डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज की जाएगी। मंत्री ने कहा कि इस तरह का काम करने वालों को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसे उनकी पीढिय़ां भी याद रखेंगी।  इस पूरे प्रकरण की एसआईटी जांच कराने की कांग्रेस की मांग पर भी स्वास्थ्य मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मामले में एसआईटी जांच कराई जाएगी और इसके साथ अन्य स्तरों पर भी जांच होगी। अस्पताल के कांग्रेस शासनकाल में शुरू होने को लेकर मंत्री ने कहा कि यह अस्पताल कांग्रेस के समय का है और इसके शुभारंभ कार्यक्रम में कांग्रेस के मंत्री और विधायक भी शामिल हुए थे। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल शुभारंभ में शामिल होने से कांग्रेस की संलिप्तता साबित नहीं होती।


अन्य पोस्ट