रायपुर

जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल में भाग लेने छत्तीसगढ़ टीम रवाना
23-Nov-2026 7:31 PM
जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल में भाग लेने छत्तीसगढ़ टीम  रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 नवंबर। 44 वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप, 24 से 28 नवंबर तक भटिंडा पंजाब में आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु राज्य का दल छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से रवाना हुआ।टीम चयन के लिए दो चरणों का  चयन परीक्षण आयोजित किया गया था।

बालिका वर्ग में अनुराधा कोवाशी, लक्ष्मी बघेल,शिल्पा मातपल्ली,ज्योति ओमाय सभी बीजापुर, करीना भास्कर मुंगेली, अनामिका राठौर कोरबा, मडक़ाम होंगेश्वरी दंतेवाड़ा, सिमरन खलखो जशपुर, शिवानी यादव, अशिता यादव दुर्ग, लोयना दीप, पी.जस्विन,पूनम कोपरकर,स्नेहा ढीमर, स्नेहा सोनी अल्फिया खान रायपुर कोच सोनाली साव,प्रीति वर्मा, मैनेजर गंगा सोना यह उल्लेखनीय है कि  छत्तीसगढ़ की बालिका टीम पिछले वर्ष की कांस्य पदक विजेता टीम रही है।

बालक वर्ग में मयंक बाघ, सुमित सबरवाल, मोहित बाघ, मोहित सेन्द्रे, जय साहू, त्रिवेंद्र पाल सभी रायपुर, राहुल एक्का जशपुर, पंकज मरावी कबीरधाम, शुभाशीष, आर्यन पटेल दुर्ग, कड़ती सूर्या बीजापुर, कोमल पाटिल,विशेष साहू बेमेतरा, लक्ष्य कंवर कोरबा, रोहित राजपूत राजनांदगांव,आदित्य बंजारे मुंगेली प्रशिक्षक बीरू बाघ, गौरव डहरिया। इसके बाद बालिका,  बालक वर्ग का प्रशिक्षण शिविर  आयोजित किया गया।


अन्य पोस्ट