रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 नवंबर। अपर मुख्य सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को साथ लेकर आरंग,जरौद धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान खरीदी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। और धान को सुरक्षित रखने के लिए ड्रेनेज एवं डनेज की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश। कृषक उन्नति योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके दिए विशेष निर्देश दिए। इस निरीक्षण में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन एवं एसडीएम आरंग रवि सिंह भी रहे ।भानसोज खरीदी केंद्र में श्रीमती शर्मा ने किसानों से सीधे संवाद कर पूछा कि टोकन कटवाने में कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। किसानों ने बताया कि आसानी से टोकन कट रहे हैं और धान विक्रय में कोई समस्या नहीं आ रही है। श्रीमती शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश से जिन किसानों की फसलों को क्षति पहुंची है, उन्हें नियमानुसार राहत प्रदान की जाएगी।