रायपुर

पर्युषण, 8वें दिन उत्तम त्याग धर्म की आराधना
23-Sep-2026 6:14 PM
पर्युषण, 8वें दिन उत्तम त्याग धर्म की आराधना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 सितंबर। कचना स्थित अमलतास कैसल परिसर के श्रीमुनि सुब्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे दशलक्षण महापर्व के अष्टम दिवस पर श्रद्धालुओं ने ‘उत्तम त्याग धर्म’ की भावपूर्ण आराधना की।  श्रद्धालु अपनी क्षमता एवं संकल्प के अनुसार उपवास, व्रत एवं संयम की साधना कर आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं।मंदिर के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने बताया कि  हर्षित जैन, अक्षत जैन, हिमांशु जैन, कुमारी अद्विका जैन एवं रीना जैन दस लक्षण व्रत साधनारत हैं । उत्तम त्याग धर्म की व्याख्या करते हुए भाई सुरेश मोदी ने कहा कि त्याग का अर्थ केवल भौतिक वस्तुओं को छोड़ देना नहीं है। वास्तविक त्याग तब होता है, जब मनुष्य अपने भीतर के मोह, ममता, लोभ, क्रोध, मान और अहंकार जैसे विकारों का त्याग करता है।  जो त्याग मन को निर्मल करे, कषायों को शांत करे और आत्मा को परम शांति की ओर ले जाए, वही सच्चा त्याग धर्म है।


अन्य पोस्ट