रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 सितंबर। राजधानी के खमतराई इलाके में एक व्यक्ति के के्रडिट कार्ड से उसके बिना जानकारी के किसी अज्ञात ने 1.60 लाख निकाल लिए। इस मामले में शिवानंद नगर निवासी शत्रुघन कुमार ने रिपोर्ट खमतराई थाना में दर्ज कराई हे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 318-4 का अपराध दर्ज किया है। हुए डिजीटल ट्रांजेक्शन और खातों के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है।
खमतराई पुलिस के मुताबिक शत्रुघन कुमार, जो रेल विभाग में कार्यरत हैं, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 20 सितंबर को दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए गए। दोनों लेन-देन की राशि 80-80 हजार रुपए थी। इस तरह आात व्यक्ति ने उसके कार्ड से 1,60,000 रुपए बिना उनकी जानकारी के खर्च कर दिए।
उन्होंने बताया कि उसने कोई भी लेनदेन नहीं किया था। दोनों लेन-देन किसी अन्य व्यक्ति ने किए। शत्रुघन को इसकी जानकारी बैंक से एसएमएस, ई-मेल से जानकारी हुई। जिसके बाद उसने तत्काल अपना एसबीआई क्रेडिट कार्ड विभाग से संपर्क कर ट्रांजेक्शन की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के अपराध में मामला दर्ज किया है। लेन-देन से जुड़े बेनेफिशियरी अकाउंट/मर्चेंट, मोबाइल नंबर, आईपी एड्रेस, डिवाइस डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।