रायपुर
रात पंडाल के पास नशा करने से रोकने पर रॉड से हमला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 सितंबर। राजधानी रायपुर में बीते दो दिनों में मारपीट की घटनाएं सामने आई है। इनमें पंडरी में एक महिला से गुपचुप का ठेला हटाने को लेकर कुड लडक़ों ने विवाद कर उसके साथ मारपीट कर दी। वहीं बोरियाखुर्द में मोबाइल चेटिंग को लेकर विरोध और सार्वजनिक स्थल पर सिगरेट पीने से रोकने पर मारपीट हो गई। इस दौरान हाथ मुक्कों और राड-डंडे से हमला किया गया। शिकायत परप पुलिस ने अलग-अलग मामलों में आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज किया है।
इसमें पहला मामला पंडरी थाना के दलदल सिवनी स्थित पीएम आवास कॉलोनी निवासी अंजू के साथ हुई। उसने बताया कि वह रोजाना कॉलोनी में ही गुपचुप का ठेला लगाती है। जहां प्रदीप कुर्रे और उसका भाई आकर वहां से ठेला हटाने की बात कर उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर लडक़ों ने महिला के साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी गई। इसके बाद दोनों भाई वहां से चले गए, जो दूसरे दिन उसके घर पर जबरने घुस कर मारपीट की।
उधर बोरियाखुर्द के आरडीए कॉलोनी में मोबाइल फोन पर चैटिंग की बात को लेकर लडक़ों के बीच विवाद हो गया। गुडविल मसीह ने बताया कि हशु, मुजाहिद और उनके साथी उसके घर के सामने पहुंचे। े मोबाइल चैटिंग की बात को लेकर जबरन गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर उस पर डंडे से हमला किया। इस हमले में गुडविल को हाथ पैर में चोट आई। बीच बचाव करने आए उसके भाई के साथ भी लडक़ों ने मारपीट कर दी।
उधर खमतराई थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर नशा करने से मना करने पर शिवानंद नगर निवासी मनीष पर बबलू साहू और उसके साथियों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और लोहे की रॉड से हमला कर मारपीट की।
मनीष बताया कि वह मेट लाइफ अस्पताल लोगों को जानकारी देने का काम करता है। 20 की रात 9.30 बजे वह श्रीराम अस्पताल, बसंत विहार रोड स्थित गणेश पंडाल में भंडारे में प्रसाद लेने गया था।
जहां वह कतार में खड़ा हुआ था। वहीं बबलू साहू अपने साथियों के साथ सिगरेट पी रहे थे। जिसके धुंए से आसपास के लोगों को परेशानी होने पर अपत्ती जताई। जिससे वे भडक़ गए और गाली गलौज करने लगे। जिसका मनीष के विरोध करने पर लडक़ों ने उसके साथ हाथ मुक्कों और जान से मारने की धमकी देकर उस पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में मनीष के सिर और पीठ में गंभीर चोंट आई।
घायल का अस्ताल में इलाज कराया गया। वहीं शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लडक़ों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।