रायपुर
लोक अदालत के मौके पर दिव्यांगों को उपकरण दिए गए
22-Sep-2026 7:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 सितंबर। लोक अदालत के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, जिला रायपुर द्वारा संविलित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत दिव्यांग हितग्राहियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इन उपकरणों के माध्यम से दिव्यांगजनों के दैनिक जीवन को सुगम बनाने के साथ उनकी गतिशीलता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में कुल 10 सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिनमें 6 श्रवण यंत्र, 2 ट्राइसाइकिल और 2 छडिय़ां शामिल हैं। जिला न्यायाधीश बलराम प्रसाद वर्मा ने हितग्राहियों को सहायक उपकरण प्रदान किए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे