रायपुर
30 को हर संभाग मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी
22-Sep-2026 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ 30 सितम्बर को सभी संभाग मुख्यालयों में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन रैली करेगा।
यह निर्णय प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। यह प्रदर्शन कई वर्षों के बाद आयोजित किया जा रहा है। रायपुर संभाग मुख्यालय में कर्मचारी भवन जय जवान पेट्रोल पंप के सामने गौरव पथ में होगा।
जिसमें रायपुर,महासमुंद, धमतरी , बलोदाबाजार-भाटापारा तथा गरियाबंद जिले के कर्मचारी अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे