रायपुर
5 माह बाद पकड़ाया चोर
21-Sep-2026 6:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 सितंबर। 5 महीने पहले सूने मकान का ताला तोडक़र चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया है। वह पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका था। प्रेम सोनी निवासी मठपुरैना ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी । 1- 2 मई को कोई अज्ञात चोर उसके सूने मकान का ताला और अंदर आलमारी तोडक़र नगदी रकम को चोरी कर ले गया था। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को तलाश रही थी। इसी दौरान आरोपी की पहचान संतोषी नगर टिकरापारा निवासी असवंत निषाद के रूप में कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसने चोरी स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी की नगदी रकम जप्त किया। असवंत निषाद 24 में भी चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे