रायपुर

सेवा संकल्प अभियान चित्रकला भाषण रंगोली प्रतियोगिताएं
20-Sep-2026 6:46 PM
सेवा संकल्प अभियान चित्रकला भाषण रंगोली प्रतियोगिताएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को पी. जी. उमाठे शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शाला, शांति नगर, में विकसित भारत- 2047 विषय पर क्लस्टर स्तरीय चित्रकला, भाषण स्पर्धा का आयोजन किया गया।

 चित्रकला प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों तथा भाषण प्रतियोगिता में 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सिविल लाइन वार्ड  की पार्षद श्रीमती संजना संतोष हियाल, डीएमसी अरुण शर्मा, विशेष रूप में उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को डीएमसी द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य डॉ. विद्या सक्सेना, प्रधानाध्यापिका श्रीमती नीता सेंधुर तथा वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सुषमा दुबे और शिक्षिका श्रीमती रीता मंडल का सहयोग रहा। इसी तरह से जे.आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय,  में  छात्राओं ने रंगोली, भाषण, पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी सृजनशीलता की प्रस्तुति दी।देविका कुर्रे ने अपनी ओजस्वी वाणी में सहपाठियों को सुगम और सुसंस्कृत भारत की पहचान से अवगत कराते हुए सस्वर आह्वान किया। कु. दिव्या तिवारी ने देश की संस्कृति और परंपरा के महत्व पर प्रकाश डाला।


अन्य पोस्ट