रायपुर

गल्र्स कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा शुरू
20-Sep-2026 6:45 PM
गल्र्स कॉलेज में हिंदी पखवाड़ा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 सितंबर। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है । कल हुए  उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ.जया तिवारी ने कहा कि  हिंदी भाषा सामाजिक सांस्कृतिक परंपरा की भाषा है यह हमारी आत्मा की भाषा है।उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व ,उपयोगिता एवं रोजगार के अवसर पर प्रकाश डाला  ।

अतिथि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सुरेश साहू  ने  कहा कि  ज्ञान का निर्माण भाषा के बिना नहीं हो सकता । हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कल्पना मिश्रा ने मुंशी प्रेमचंद जी और विनोद कुमार शुक्ला पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अमीर खुसरो की पहेलिया हों या संत धर्मदास के पद , पूर्वी हिंदी हो या पश्चिमी ,सभी भारत को एक सूत्र में बाँधते हैं ।

 हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक मंजू देवी कोचे ने संचालन किया। वनस्पति शास्त्र की वरिष्ठ प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ वैभव आचार्य ने अपने पिताजी की मौलिक रचना का पाठ किया । भौतिकी की विभागाध्यक्ष डॉ रागिनी पाण्डेय ने मधुशाला पर मधुर गायन प्रस्तुत किया गया । वाणिज्य विभाग में सहायक प्राध्यापक डॉ कीर्ति श्रीवास ने स्वरचित कविता का पाठ किया। कंप्यूटर विभाग से आरती अवस्थी व कुसुम डड़सेना से स्वरचित काव्यपाठ किए । डॉ. आरती उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।  हिंदी विभाग की डॉ. दुरपत मिरी, डॉ. अंजली खलखो, डॉ. माहेश्वरी गढ़वाल ने भी भाग लिया। छात्राओं ने कविता पाठ प्रतियोगिता में कविताएं प्रस्तुत कीं । पूजा प्रथम, अदिति शुक्ला द्वितीय रही । इन्हें पुरस्कार स्वरूप  पुस्तकें भेंट की गईं ।  प्रेमचंद और विनोद कुमार शुक्ल पर केंद्रित प्रदर्शनी,  क्विज का आयोजन अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।


अन्य पोस्ट