रायपुर

ट्रेन से बैग-मोबाइल, पर्स पार
19-Sep-2026 7:38 PM
 ट्रेन से बैग-मोबाइल, पर्स पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 सितंबर। जीआरपी ने ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल पर्स और अन्य सामान चोरी के मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। इनमें दो घटनाएं रायपुर रेलवे स्टेशन हुई है। एक मामला उसलापुर रेलवे स्टेशन का सामने आया है।

पहला मामला अजमेर-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान महिला का पर्स हो गया। बीके नर्मदा कनहर के के मुताबिक वह अबू रोड से टिटलागढ़ की यात्रा कर रही थीं। ट्रेन के एस-4 कोच में यात्रा के दौरान रायपुर से महासमुंद के बीच रात 1.40 से 1.50 बजे के बीच उनका पर्स चोरी हो गया। पर्स में 700 रुपए नकद,  5 ग्राम वजन का सोने का बैज जिसकी कीमत 50 हजार रुपए बताई गई है, और  चांदी के आभूषण और अन्य सामान रखे थे। जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। जीआरपी टिटलागढ़ से प्राप्त केस डायरी के आधार पर रायपुर जीआरपी ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

दूसरी घटना मनमोहन कुमार साहू के साथ हुई। वह भुसावल जंक्शन से भुवनेश्वर जा रहे थे। ट्रेन के एस-6 कोच में यात्रा के दौरान 23 अगस्त की रात रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के दौरान उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया। मोबाइल चोरी होने की जानकारी होने के बाद उसने यात्रा पूरी कर भुवनेश्वर जीआरपी में शिकायत की।

तीसरी घटना अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन में रायपुर निवासी 26 वर्षीय शिवांगी चौधरी के साथ हुई। वह 17 सितंबर को जबलपुर से बिलासपुर जा रही थीं। यात्रा के दौरान शहडोल के बाद उन्हें नींद आ गई। 18 सितंबर की सुबह 5.33 बजे उसलापुर पहुंचने पर देखा तो सीट के पास पैरों की ओर रखा उनका काले रंग का सफारी बैग गायब मिला। बैग में  3 हजार रुपए सोने की बालियां, कपड़े और अन्य सामान रखे थे जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर जीआरपी ने तीनों ही मामलों में आरोपि के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट