रायपुर

भाटापारा स्टेशन और 14 ट्रेनों में टिकट चेकिंग 316 लोगों का 2.49 लाख रुपए जुर्माना
19-Sep-2026 7:35 PM
भाटापारा स्टेशन और 14 ट्रेनों  में टिकट चेकिंग 316 लोगों का 2.49 लाख रुपए जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 सितंबर। भाटापारा रेलवे स्टेशन पर चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान में 316 मामले दर्ज कर 2,49,275 रुपए जुर्माना वसूला गया। यह चेकिंग भाटापारा स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, 14 ट्रेनों में की गई ।  इसमें बिना टिकट पकड़े गए  202 यात्रियों से 1,89,800/-,  अनियमित टिकट वाले 71 यात्रियों से 50775/- रूपये  अधिक लगेज वाले 41 यात्रियों से 4700/- रूपये, 2 अनाधिकृत वेंडर से 4000/- रुपए जुर्माना लिया गया। इस अभियान में एसीएम अविनाश कुमार आनंद,   वाणिज्य निरीक्षक -2 एवं 25 टिकट चेकिंग स्टाफ, 4 आरपीएफ स्टाफ शामिल रहे।

 


अन्य पोस्ट