रायपुर

रायपुर के आयुष पवार बने कमर्शियल पायलट
19-Sep-2026 6:23 PM
रायपुर के आयुष पवार बने कमर्शियल पायलट

रायपुर,19 सितंबर। महावीर नगर निवासी आयुष पवार ने कमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल कर परिवार और छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। वे अपने परिवार में पहले पायलट हैं।बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर्ड किशोर पवार और लेखिका सुनिता पवार के पुत्र आयुष को बचपन से विमानों का शौक था। पायलट बनने के लिए उन्होंने गो एयर में फ्लाइट डिस्पैचर की नौकरी कर फीस जुटाई, फिर बारामती स्थित कारवर एविएशन संस्थान से 220 घंटे की फ्लाइंग ट्रेनिंग, जिसमें 102 घंटे 25 मिनट सोलो फ्लाइंग, और ष्ठत्रष्ट्र के सभी पेपर क्लीयर कर ष्टक्करु लाइसेंस हासिल किया। हाल ही में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधायक मोतीलाल साहू और रूढ्ढष्ट सदस्य डॉ. अनामिका सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। आयुष का विजन  फ्लाइट अनाउंसमेंट में रायपुर-छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दुनिया तक पहुंचाना है।


अन्य पोस्ट