रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 सितंबर। खरोरा इलाके में सालभर पहले महिला का पत्थर से सिर कुचलकर मौत के घाट उतरने वाले दो सगे भाइयों को अदालत ने कठोर सजा सुनाते हुवे, आजीवन कारावास किया है। अष्टम कोर्ट की जज श्रीमती एकता अग्रवाल ने अभियुक्त जीवन यादव और उसके भाई राजू यादव को धारा 103, 3(5) में दोषी
ठहराया है।
अभियोजन के मुताबिक घटना 24 मई 2025 की दोपहर 1.30 बजे से 3.30 बजे के बीच की है। ग्राम खरोरा के प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान के मुख्य दरवाजे के पास पदमा यादव पर बोल्डर, पत्थर और डंडे से हमला किया गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
मामले में पदमा यादव के भतीजे श्याम यादव ने थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटनास्थल से बांस का डंडा, नीलगिरी के डंडे का टुकड़ा, ईंट का टुकड़ा और खून लगा पत्थर सहित अन्य सामग्री जब्त की थी।
अभियोजन ने न्यायालय के समक्ष घटनास्थल से जब्त सामग्री, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान तथा आरोपियों के कथन सहित कई साक्ष्य प्रस्तुत किए। घटना से पूर्व आरोपियों और मृतिका के बीच विवाद भी हुआ था। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने हत्या की नीयत से उस पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जाच पूरी कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में प्रस्तुत किया। जहां अदालत ने अभियोजन के गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर जीवन यादव और राजू यादव को हत्या के माामले में दोषी होना पाया। अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास और अर्थ दंण्ड से दंडित किया है।