रायपुर

नौ सौ नशीले टेबलेट और सीरप के साथ तीन गिरफ्तार
17-Sep-2026 9:46 PM
नौ सौ नशीले टेबलेट और सीरप के साथ तीन गिरफ्तार

 'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 17 सितंबर। सरस्वती नगर पुलिस ने बोरियों में भरे नशीली टैबलेट  प्रतिबंधित सिरप के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इन्हें कोटा स्थित वाटिका नगर रोड के पास पकड़ा।

इनसे 900 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रोसन  तथा 77 शीशी प्रतिबंधित सिरप ऑनरेक्स एवं नगदी बिक्री रकम, बुलेट  सी जी 04 के एस 8663 को भी  जब्त किया गया है। इनकी कुल कीमत  04 लाख रूपए आंका है।

पुलिस ने बोरियों की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टैबलेट निट्रोसन तथा प्रतिबंधित सिरप ऑनरेक्स मिला। इनसे संबंधित कोई बिल बिल्टी उनके पास नहीं था। तीनों पर धारा 21(सी), 22(ग), 29 नारकोटिक एक्ट दर्ज किया गया है। आर्यन खान उर्फ रूशान खान पिता नसीम खान  23 निवासी सरकारी स्कूल के पीछे कोटा  सरस्वती नगर ।

सलमान खान पिता रहीम खान 19  निवासी संजय नगर बकरा मार्केट  टिकरापारा । शेख युसुफ 40  निवासी नयापारा बिजली आफिस फुल चौक  गोलबाजार।


अन्य पोस्ट