रायपुर

गणेश पंडाल के पास गाली गलौज, घरेलू कचरे को लेकर दो पक्षों में मारपीट,चाकू से हमले
17-Sep-2026 9:44 PM
गणेश पंडाल के पास गाली गलौज, घरेलू कचरे को लेकर दो  पक्षों में मारपीट,चाकू से हमले

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

रायपुर, 17 सितंबर। गणेश पंडाल के पास गाली गलौज, घरेलू कचरे को लेकर दो पक्षों में  मारपीट चाकू से हमले की घटनाएं हुईं। कल रात खम्हारडीह इलाके के विजयनगर मोहल्ले में गणेश पंडाल के पास तुरतुरी  विभार और उसके दो साथी गाली गलौज कर रहे थे। इस पर वहीं रहने वाले जरमन जाल 40 ने मना किया। इसे लेकर तुरतुरी और साथी विवाद पर उतरे और जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया। वहीं इस घटना पर  बेटी केतकी मोंगराज ने जरमन जाल और साथियों पर अपने पिता से मारपीट चाकू से हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। खम्हारडीह पुलिस ने धारा 296,115-2,351-3,3-5 का अपराध दर्ज किया है। उधर डीडी नगर के चंगोराभाठा में एक ही परिवार के सदस्यों ने  आपसी मारपीट कर रिपोर्ट दर्ज कराया। बुधवार रात कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में नीलम निषाद ने अपने ससुर सौखी लाल निषाद, देवर देवरानी पर  गाली गलौज मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं देवरानी अनुष्का निषाद ने नीलम निषाद पर रिपोर्ट लिखाई।

इधर गुढ़ियारी के लक्ष्मण नगर मोहल्ले में युवक कोमल साहू ने पुरानी रंजिश पर भानुप्रताप सेन के साथ मारपीट की। इसी तरह से खमतराई के रांवाभाठा में राजा सोनवानी ने पुरानी विवाद पर जैन मरकाम के साथ हाथापाई की। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट