रायपुर
महिला ने लगाए प्रताडऩा के आरोप
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 सितंबर। बेटी के जन्म होने से नाखुश पति और ससुरालियों ने बच्ची के खर्चा उठाने मायके से 20 तोला सोना और 3 लाख रूपए की मांग कर महिला से प्रताडना का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पीडि़ता रेणुका तंवर ने पुलिस ने दर्ज कराई है। उसने अपने शिकायत में बताया कि आठ साल पहले राजस्थान निवासी शैलेंद्र सिंह भाटी के साथ उसका विवाह हुआ था। विवाह के तीन साल तक सब ठीक चल रहा था। जब उसके घर में बेटी का जन्म हुआ तो, इससे नाखुश ससुराल पक्ष ने उसे ताने देने शुरू कर दिया। बच्ची के खर्चों के लिए मायके से 3 लाख रुपए और 20 तोला सोना लाने की मांग कर मानसिक प्रताडि़त किया जाने लगा।
रेणुका ने शिकायत में बताया कि बीमारी और अन्य जरूरतों के नाम पर उनके मायके से 2 लाख रुपए लिए गए। रेणुका ने पति पर अन्य महिलाओं से कथित आपत्तिजनक बातचीत और संबंध होने के आरोप भी लगाए हैं। इस संबंध में ससुराल पक्ष के सदस्यों से शिकायत करने पर उसे ताने दिया करते थे। ससुराल में विवाद के बाद पति उन्हें और उनकी बेटी को हरियाणा स्थित पैतृक स्थान पर छोडक़र चले गए। इसके बाद रेणुका अपने भाई के साथ रायपुर आ गईं और डेढ़ साल से मायके में रह रही हैं।
रेणुका के मुताबिक, परिवार की ओर से समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन मामला नहीं सुलझा। उन्होंने 26 मई 2026 को महिला थाना रायपुर में लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद काउंसलिंग कराई गई, लेकिन समझौते का प्रयास सफल नहीं हुआ।
पति के बेटी की पढ़ाई और भरण-पोषण के लिए पर्याप्त आर्थिक सहयोग नहीं देने पर रेणुका ने पति एवं ससुराल पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।