रायपुर

दो दिनों में मध्य जोन पुलिस ने 10 बदमाशों को किया गिरफ्तार
16-Sep-2026 7:47 PM
दो दिनों में मध्य जोन पुलिस ने 10 बदमाशों को किया गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 सितंबर। मध्य जोन पुलिस ने  दो दिनों में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये बदमाश सार्वजनिक स्थानों पर धारदार चाकू लेकर घूमने, लोगों को डराने-धमकाने, अवैध रूप से पैसे की मांग करने, गुंडागर्दी करने, तथा अवैध शराब बेच रहे थे।थाना गंज पुलिस ने ?— इकबाल शेख,21 को एक्सप्रेस-वे रोड, चुनाभ_ी के पास धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा ।

शिवा नायक उर्फ छुरा, 19 को एक्सप्रेस-वे रोड, चुनाभ_ी स्थित पुरानी देशी शराब भ_ी के पास धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डराते-धमकाते हुए पकड़ा ।नितिन हरिजन उर्फ बिड़ी,  21 को तेलघानी नाका ओव्हरब्रिज के नीचे धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा। तीनों आरोपियों पर  धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

मौदहापारा पुलिस ने— फिरोज खान, 33 को मेकाहारा अस्पताल स्लम के पास धारदार स्टील का चाकू के साथ देवराम बघेल, 25  को मरही माता मंदिर रोड, लक्ष्मी मेडिकल के सामने धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से लकड़ी के मूठ वाला लोहे का धारदार चाकू बरामद कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इसी तरह मयंक सोनी,  19 फोकट पारा, देवेंद्र नगर, तथा नाबालिग को बॉम्बे मार्केट के पास, बिजली ऑफिस के सामने धारदार चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा । दोनों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की। नाबालिग का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

अभियान के दौरान धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में स्थाई वारंटी मोहम्मद मोहसिन अली, उम्र 19 वर्ष, पिता कमाल अली, निवासी पंडरी की भी गिरफ्तारी की गई।

 गोलबाजार  पुलिस ने ऋषभ रक्सेल के विरुद्ध डीकेएस अस्पताल ऑटो स्टैंड के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने तथा हाथ-मुक्का से मारपीट करने की शिकायत पर  धारा 296, 351(2), 115(2), 119(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।।कोतवाली पुलिस ने छगन मरावी, 45  निवासी हनुमान मंदिर के पास ईदगाह भाठा,  आजाद चौक,  को गांधी मैदान चौड़ी के पास अवैध शराब रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया।


अन्य पोस्ट