रायपुर

कृषि में एआई के समावेश पर जोर
16-Sep-2026 7:47 PM
कृषि में एआई के समावेश पर जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 सितंबर। मंगलवार को स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में इंडियन सोसाइटी ऑफ एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स छत्तीसगढ़ चैप्टर के सहयोग से इंजीनियर्स डे  का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम स्मार्ट एवं सतत कृषि के लिए फ्रंटियर टेक्नोलॉजीज पर विद्यार्थियों का दृष्टिकोण रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  कृषि विश्वविद्यालय,  कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल थे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, संचालक अनुसंधान; डॉ. एस. एस. तुतेजा, संचालक विस्तार; डॉ. विजय कुमार, संचालक शिक्षण एवं परीक्षा नियंत्रक; डॉ. एस. एस. सेंगर, अधिष्ठाता, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय; डॉ. एन. के. रस्तोगी, संचालक फार्म  शामिल रहे।

डॉ.  चंदेल ने कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  और आधुनिक प्रौद्योगिकियों के समावेश पर जोर दिया, जिससे उत्पादकता, दक्षता, सततता और जलवायु-लचीलापन बढ़ाया जा सके। तकनीकी सत्र में प्रतिष्ठित विषय विशेषज्ञों डॉ. के. के. गोयल, पूर्व क्लास-ढ्ढ अधिकारी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार; एर. दुर्गेश, सीईओ फूडग्राफ ष्टश्वह्र, तथा डॉ. कमल शंकर पटेल ने अपने ज्ञान एवं अनुभव से सत्र को समृद्ध किया।

कार्यक्रम में  नवनिर्मित महाविद्यालय पुस्तकालय का उद्घाटन रहा।  रोचक तकनीकी सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने स्मार्ट एवं सतत कृषि के लिए फ्रंटियर टेक्नोलॉजीज विषय पर अपने विचार एवं दृष्टिकोण प्रस्तुत किए।

 प्रस्तुतियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, रोबोटिक्स,  प्रिसीजन एग्रीकल्चर, मशीन लर्निंग, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस तथा डेटा एनालिटिक्स जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया तथा कृषि को अधिक उत्पादक, टिकाऊ एवं जलवायु-लचीला बनाने की संभावनाओं पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. एम. पी. त्रिपाठी, अधिष्ठाता  रहे। डॉ. एस. पटेल,  डॉ. आर. के. नाइक, आयोजन सचिव रहे। डॉ. वी. एम. विक्टर, विभागाध्यक्ष, तथा डॉ. धीरज खलखो, विभागाध्यक्ष, ने सह-आयोजन सचिव के रूप में दायित्व निभाया। तकनीकी सत्र के अंत में सक्रिय सहभागिता एवं प्रस्तुतियों के लिए भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।


अन्य पोस्ट