रायपुर

पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर छात्र से मारपीट, बाइक-मोबाइल, नकदी की लूट
15-Sep-2026 7:50 PM
पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर छात्र से मारपीट, बाइक-मोबाइल, नकदी की लूट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 15 सितम्बर। मुजगहन इलाके में चार युवकों ने बाइक में पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर एक छात्र का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर बाइक व मोबाइल लूट लिए। आरोपियों ने छात्र को धमका कर मोबाइल से अपने नंबर पर ऑनलाइन 900 रुपए भी ट्रांसफर मोबाइल को फॉर्मेट कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसकी शिकायत खिलोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी आर्यन ने दर्ज कराई। उसने बताया कि वह विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन एक्सीलेंस, रायपुर में प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। 14 सितंबर की रात 12.30 बजे वह अपनी बाइक से कमल विहार से अपने घर खिलोरा जा रहा था। इसी बीच जब वह डीसी क्लब मुजगहन के पास  पहुंचा था तभी रास्ते में चार लोग मिले। उन्होंने आवाज देकर आर्यन को रुकवाया और बताया कि उनकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया है। पेट्रोल पंप तक पहुंचने में मदद मांगने पर आर्यन ने एक युवक को अपनी बाइक पर बैठा लिया। तीन युवक एक्टिवा पर सवार हो गए। छात्र बाइक को पैर से धक्का मारते हुए पेट्रोल पंप की ओर ले जाने लगा।

जिसके कुछ दूर पहुंचने के बाद बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पेशाब करने के लिए गाड़ी रोकने को कहा। जैसे ही आर्यन ने बाइक रोकी, चारों युवकों ने उसे सडक़ किनारे ले जाकर मारपीट की और डराने-धमकाने के बाद उसका मोबाइल और मोटरसाइकिल छीन ली।

आरोपियों ने उसके मोबाइल से अपने मोबाइल नंबर पर 900 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किया और मौके पर ही मोबाइल को फॉर्मेट कर दिया। इसके बाद आरोपी उसका मोबाइल और बाइक लेकर फरार हो गए। इस तरह बदमाशों ने 80,900 का सामान लूट लिए।


अन्य पोस्ट